*पंचायती राज विभाग का रांची में हुई कार्यक्रम, सीएम हेमंत ने दिया संदेश, किसान अपनी खाली जमीन में कर सकते हैं सोलर बिजली उत्पादन, खरीदेगी सरकार, उत्कृष्ट पंचायतों को किया सम्मानित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन एवं पंचायत प्रतिनिधियों को किया प्रोत्साहित।
इस क्रम में उत्कृष्ट पंचायत समिति ईचागढ़, जिला सरायकेला को भी पुरस्कार मिला। प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डी एवं बीडीओ एकता वर्मा ने सीएम के कर कमलों से सम्मान प्राप्त किया।
सम्मेलन में मुखिया से जुड़कर जमीनी समस्या को साझा करने का प्रयास भी हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा मौसम भरोसे लोग खेती बाड़ी करते हैं। खेत में सिर्फ धान या गेहूं। उन्होंने कहा किसान अपनी खाली जमीन में सोलर बिजली उत्पादन कर सकते हैं। सरकार खरीदेगी। इसके लिए सामूहिक रूप से ग्राम सभा करें। उन्होंने पंचायतों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, विधायक,मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंचायत राज्य विभाग के पदाधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment