*सरायकेला: प्रचंड गर्मी में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची वृद्धा आश्रम, लगी स्वास्थ्य जांच शिविर, वृद्धजनों की हुई स्वास्थ्य जांच*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला के सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क के किनारे बड़ाकांकड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम साहेबगंज के निकट स्थित वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।
फुरिडा द्वारा संचालित इस वृद्धा आश्रम में करीब 40 वृद्ध जनों ने स्वास्थ्य जांच कराया। आयुष सीएचओ के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य जांच किया। प्रचंड गर्मी में हुई इस कार्यक्रम को मासिक स्वास्थ्य जांच बताया गया।
जानकारी के मुताबिक मुख्य रूप से ब्लड, शुगर एवं उच्च रक्तचाप की जांच की गयी। जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को उनके रोगानुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
साथ ही चिकित्सीय टीम द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा का समय पर सेवन, स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम को अपनाने के संबंध में सुझाव दिए गए।
चिकित्सा दल में डॉ मोनालिसा, डॉ सोनाली, सहिया के अलावे योग प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Comments
Post a Comment