*सरायकेला: मल्टी स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित, डीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपयुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम आदित्यपुर के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान की तैयारी (यू आर एमपी) हेतु मल्टी स्टेक होल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक मुख्य उद्देश्य खरकाई नदी का समग्र विकास करना है। इस पहल के माध्यम से नदी तट एवं शहरी जल निकायों का सौंदर्यकरण करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान की जाएगी। बैठक में आदित्यपुर नगर क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान तैयार करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान निर्माण हेतु आवश्यक अद्यतन डाटा,मैप एवं तकनीकी सूचनाएं नामित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथी ही उन्होंने विभिन्न बिदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त, संबंधित विभागीय पदाधिकारी भी थे।

Comments
Post a Comment