आधार पंजीकरण एवं अद्यतन

 

 *सरायकेला: जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की हुई बैठक, डीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की और जिला में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में छूटे हुए लाभुकों के आधार पंजीकरण एवं अद्यतन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाए।

साथ ही विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों के आधार पंजीकरण व अद्यतन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक हाजिरी को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिए की आधार से संबंधित कार्यों में प्रगति लाते हुए आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्रीय कार्यालय यूआईडी रांची के प्रतिनिधि, डीपीओ (यूआईडी) सरायकेला, सीएससी मैनेजर एवं संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments