*उत्कल दिवस पर लोगों ने ओड़िया भाषा संस्कृति को बचाए रखने का लिया संकल्प,एसडीओ अभिनव प्रकाश ने किया छऊ कलाकारों को सम्मानित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: उत्कल दिवस पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के कर कमलों से प्रसिद्ध मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र सहित कई कलाकार,कलाप्रेमी को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि ओड़िया भाषा संस्कृति परंपरा का गौरवशाली इतिहास रहा,और छऊ उसी से पनपा संस्कृति है। इसको बचा के रखें। उन्होंने लोगों से उम्मीद की कि इस परंपरा को, डांस फॉर्म को आगे लेकर जाएंगे। अनंत काल तक लेकर जाएंगे। कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उत्कल प्रदेश के भाषा संस्कृति से क्षेत्र ओत प्रोत है। पंडित गोपबंधु दास के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षदगण, कोऑर्डिनेटर सुदीप कवि, कलाकार, कला प्रेमियों की उपस्थिति रही। आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती ने मंचसंचालन किया।
इस कार्यक्रम से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कई वार्ड पार्षद,आम नागरिक, गोपबंधु चौक पहुंचे एवं उत्कलमणि गोपबंधु के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सरायकेला उत्कलमणि आदर्श पाठागार में भी उत्कल दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उत्कलमणि गोपबंधु दास के कृतित्व को याद किया एवं ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जलेश कवि, सुदीप पटनायक, कार्तिक परिछा, काशीनाथ क, दुखूराम साहू, शिक्षिका रीता रानी नंदा, अर्चना दास, संध्या कर, शिक्षक शक्ति पति, रूपम राणा आदि ओड़िआ भाषी लोग उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उल्लास का माहौल रहा।



Comments
Post a Comment