*झारखंड में दो चरणों में होगी सेंसस, सरायकेला जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, मकान गणना 16 से*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना हेतु जिला प्रशासन अलर्ट है।
झारखंड में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना 16 मई से शुरू होगी। समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। मकान की गणना 16 मई से 14 जून 2026 तक होगी। उन्होंने कहा सरायकेला खरसावां जिला में ट्रेनर के माध्यम से 27 अप्रैल से 13 मई 2026 तक सभी कर्मियों को प्रशिक्षित कर लिया जाएगा। जनगणना में आम जनता के लिए स्वगणना का भी विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। मई 1 से 15 मई 2026 तक आम जनता se.census.gov.in पोर्टल पर स्वगणना कर सकते हैं। स्वगणना के तहत आम लोगों को 33 सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद एक विशेष आईडी मिलेगा।
बाद में जब प्रगणक घर में आए तो यह आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने जिला वासियों से अनुरोध किया कि स्व जनगणना के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन की गणना(जनसंख्या गणना 2027) 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी।

Comments
Post a Comment