जिला में फाइलेरिया को लेकर डीसी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, 20 से चलेगी अभियान
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु फोकल एमडीए/आईडीए अभियान की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समीक्षात्मक बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित ना रहे। तथा शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बूथ पर अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार तथा घर-घर भ्रमण के दौरान दवा का सेवन मौके पर कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
बताया गया कि अभियान के प्रथम दिन 20 अप्रैल को बूथ स्तर पर दवा वितरण सेवन कार्यक्रम होगा। अप्रैल 21 से 5 मई तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर योग्य लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद ने सभी नागरिकों से अपील की कि निर्धारित तिथि पर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें।

Comments
Post a Comment