बिहार में सम्राट होंगे सीएम,शैलेंद्र ने दी बधाई
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: बिहार एनडीए में भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ।
इसको लेकर बिहार से लेकर झारखंड के भाजपाइयों में भी खुशी का माहौल है। और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। भाजपा के झारखंड प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ने भी सम्राट चौधरी को बधाइयां दी।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने बिहार के राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। सम्राट चौधरी भी लोक भवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास में भी पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें मिठाईयां खिलाकर बधाई दी।

Comments
Post a Comment