राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव 11 से 13

 

 *सरायकेला में चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का उल्लास, एक ही रंगमंच में दिखा विभिन्न कलाओं का संगम*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: पर्यटन, कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में जिला मुख्यालय सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में 12 अप्रैल को जहां भक्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान गरियभार घट का रश्म पूरा किया वहीं बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक ही रंगमंच में दिखा विभिन्न कलाओं का संगम।

यात्राघट मांगलिक संगीत आराधना के बाद रंगमंच में हर पार्वती नृत्य देखने को मिला। कलाकारों ने पाताका, देवदासी नृत्य का भी प्रस्तुति की एवं दर्शकों की वह वाहवाही बटोरी। आकांक्षा मिश्रा ने कथक नृत्य प्रस्तुति की। बलांगीर से आए कलाकारों ने जनजातीय घुडका नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों को उल्लास में भर दिया। हेमंत कुमार बेहरा की टीम गोटीपो नृत्य प्रस्तुत की।

प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा ने भी अपनी गायिकी से दर्शकों का समा बांधे रखा।

कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश सहित विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

विभिन्न राज्यों से आए कलादलों ने अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। एक ही रंगमंच में ‌ दर्शक गीत संगीत के अलावे विभिन्न छऊ नृत्य शैली का भी आनंद लेने में मशगूल दिखे। कार्यक्रम में अपार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।

Comments