राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 11 से 13

 

*सरायकेला के एक ही रंगमंच में दिखा विभिन्न कलाओं का संगम, सांसद जोबा माझी ने कहा इस मिट्टी का महक विश्व में प्रसिद्ध*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: धार्मिक रीति रिवाजों से परिपूर्ण राजकीय चैत्र पर्व(छऊ महोत्सव) में जहां भक्त श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान वृंदावनी घट का रश्म पूरा किया वहीं बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक ही रंगमंच पर दिखा विभिन्न कलाओं का संगम।

सांसद जोबा माझी,जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर मेयर संजय सरदार, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, डीसी नितिश कुमार, एसपी मुकेश लुणायत,एसडीओ अभिनव प्रकाश उद्घाटन सत्र में मौजूद थे। इनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद जोबा मांझी ने कहा कि इस मिट्टी का महक विश्व प्रसिद्ध है।

इससे पहले इन अतिथियों द्वारा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में स्थापित आधुनिक छऊ नृत्य के जनक विजय प्रताप सिंहदेव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

और स्टेडियम रंगमंच के निकट पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत कला पुरोधाओं के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

भूमि पूजन एवं यात्राघट मांगलिक संगीत आराधना के साथ रंगमंच में विभिन्न नृत्य संगीत शुरू हुई। एक ही रंगमंच में दर्शक गीत संगीत के अलावे भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम,ओडिसी,विभिन्न छऊ नृत्य शैली का आनंद लेने में मशगूल दिखे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार,एसपी मुकेश लुणायत द्वारा पद्मश्री एवं अन्य एवाडी कलाकारों/आश्रितों को सम्मानित किया गया।

 पर्यटन,कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन, सरायकेला खरसावां एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला द्वारा कार्यक्रम जारी है।

Comments