राजकीय छऊ मेला 11 से 13 तक


 *सरायकेला: भैरव देव के पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई चैत्र पर्व की धार्मिक अनुष्ठान, 11 से 13 तक सजेगी रंगमंच, दिखेगा क्लासिकल कला की झलक* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में आयोजित होने वाली चैत्र पर्व छऊ महोत्सव या कहें राजकीय छऊ मेला में दिखेगा क्लासिकल कलाओं का झलक।

धर्म आध्यात्म से जुड़ा इस राजकीय पर्व की तैयारी में प्रशासन जुट चुका है। खरकाई नदी के तट पर स्थित भैरव पीठ स्थली में रविवार को भैरव देव की पूजा रश्म पूरा हुआ।

इस पर्यटनीय प्रकृति मनोरम स्थल में कलाकार, कला प्रेमी भी पहुंचे एवं जगत नर्तक भैरव देव के प्रति आस्था जताया। सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव अभिनव प्रकाश ने यहां यजमान के रूप में पूजा अर्चना की एवं भैरव देव के प्रति आस्था जताया। परंपरा के अनुसार कलाकार, कला प्रेमियों ने यहां छऊ नृत्य के प्रारंभिक स्टेप फरिखंडा (ढाल तलवार) नृत्य का अभ्यास किया। वह भी कलाकार, कला प्रेमियों के साथ नृत्य अभ्यास में शामिल हुए। 

इस अवसर पर मौजूद मीडिया को उन्होंने बताया कि शुभघट(चडक पूजा) 6 अप्रैल से होगी। झुमकेश्वरी देवी की पूजा अर्चना 9 अप्रैल को होगी। यात्राघट पूजा 10 अप्रैल को होगा। वृंदावनी घट पूजा 11 अप्रैल, गरियभार घट 12 अप्रैल, कालिका घट पूजा 13 अप्रैल तथा पाट संक्रांति पूजा रश्म 14 अप्रैल को होगी। उन्होंने कहा कि 11, 12, 13 अप्रैल को राजकीय छऊ मेला भी है। जो बहुत ही बड़ा आयोजन होने वाला है। इसमें 17 टीमें में बाहर से आने वाले हैं। लोकल 19 ग्रुप परफॉर्म करेंगे। लोकल 50 से 60 कलाकार परफॉर्म करेंगे। अप्रैल 11 से स्टार्ट होगा। अप्रैल 13 को सिर्फ लोकल कलाकार परफॉर्म करेंगे। कोशिश है कल्चरल टूरिज्म, जो क्लासिक डांस होते हैं सभी डांस को इस बार परफॉर्म करवाएं। एक बड़ा आर्टिस्ट को लाने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि सारे सरायकेला वासी आएं और इस पूजा व राजकीय मेला का आनंद लें।

बताते चलें कि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी भी भैरव पूजा में शामिल हुए एवं उपस्थित सभी कलाकार, कला प्रेमियों को पूजा उत्सव की शुभकामनाएं दी।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती, सुदीप कवि, सुशांत महापात्र, बृजेंद्र पटनायक, तपन पटनायक,मनोरंजन साहू, गजेंद्र महांती, रूपेश साहू, गणेश महतो आदि कलाकार,कला प्रेमी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।

Comments