*सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान सहित विभिन्न योजना की कार्य प्रगति का बिंदुवार समीक्षा हुई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का समय पर वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। ईकेवाईसी कार्य में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत कार्डधारियों का ईकेवाईसी पूर्ण करने का निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी राशन डीलरों के स्टॉक सत्यापन हेतु जिला स्तरीय टीम गठन कर जांच सुनिश्चित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिए। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment