सरायकेला में भाजपा का दामन थामने का मामला

 

 *झामुमो उपाध्यक्ष भोला महांती ने भरी हुंकार, कहा-झामुमो का एक भी कार्यकर्ता भाजपा में नहीं गया, विरोधी कर रहे हवा बनाने की कोशिश* 

दीपक कुमार दारोघा 

सरायकेला: भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता के उपस्थिति में कुछ युवा भाजपा का दामन थामने को लेकर मीडिया में आई खबर के हवाले देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने रविवार को परिसदन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक भी कार्यकर्ता भाजपा में नहीं गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा एक बयान जो कि मीडिया में चल रहा कि झामुमो से सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। ऐसे बचकाना बयान शोभा नहीं देता।


 उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कल भी मजबूत था। आज भी है। और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री सह झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन अच्छी तरह से पूरे झारखंड को संभाल रहे हैं। यहां से एक भी कार्यकर्ता कहीं जाने वाले नहीं है। उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाया कि झामुमो का नाम लेकर एक हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह हवा नाकामी साबित होगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी, झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल सहित  कई उपस्थित थे।

Comments