सहकारी संस्थाओं की सशक्तिकरण की दिशा में नाबार्ड

 *नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी केवी पहुंचे सरायकेला खरसावां जिला के गोरडीह, लैंप्स एफपीओ का किया निरीक्षण, चयनित एफपीओ को मिला स्वीकृति पत्र*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी केवि ने चांडिल प्रखंड स्थित गोरडीह लेंप्स का किया निरीक्षण एवं एफपीओ किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित कर संस्थाओं की गतिविधियों एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की।

जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर पीएसीएस सदस्यता प्रमाण पत्र, ई केवाईसी प्रमाण पत्र एवं चयनित एफपीओ को ईजीए स्वीकृति पत्र भी वितरण किया गया। इससे पहले नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी केवी ने कहा कि ग्रामीण विकास योजना की सफलता का आधार अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु सहकारी संस्थाओं की सशक्तिकरण, ईपीएसीएस एवं एफपीओ के माध्यम से कृषि विपणन तंत्र को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में बहुउद्देशीय आर्थिक तंत्र विकसित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पद्मश्री चामी मुर्मू ने सामुदायिक भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। नाबार्ड के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक दीप माला घोष ने कहा कि सहकारिता वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल पल के समन्वित प्रयास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सकता है। 

कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम,क्षेत्रीय कार्यालय रांची के वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान उपस्थित थे।

Comments