*जिला मुख्यालय सरायकेला में निकला रामनवमी आखड़ा जुलूस, पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, बढ़ाया लोगों का हौसला*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: रामनवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला में निकला आखड़ा जुलूस।
आखड़ा जुलूस में पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन। महावीर बजरंग आखड़ा के सदस्यों ने माजणाघाट के निकट पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जलेश कवि सहित तमाम अतिथियों का समिति द्वारा पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष लिपू महांती, पार्थो महांती, शंकर सतपथि, गणेश महांती आदि की सक्रियता रही।
पगड़ी रश्म के बाद आखड़ा जुलूस निकला। जुलूस के दौरान खिलाड़ियों ने जगह-जगह हैरतंगेज खेल करतब भी दिखाया। गाजे बाजे के साथ निकली इस जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी देखने को मिला।
इधर पुराना बस स्टैंड में श्री बजरंग समिति द्वारा भी आखड़ा जुलूस निकाला गया। इससे पहले पगड़ी पहनाने की रश्म हुई। सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव अमिताभ मुखर्जी, राधाकृष्ण कैवर्त, अशोक पंडित, प्रेमचंद्र अग्रवाल, विक्रम मोदक, सौरभ अग्रवाल आदि सदस्यों की सक्रियता रही।
पगड़ी रश्म के बाद खिलाड़ियों ने खेल करतब भी दिखाया। यहां से आखड़ा जुलूस निकला। आखड़ा जुलूस के दौरान विभिन्न चौक चौराहों में खिलाड़ियों ने खेल करतब भी दिखाया।
जुलूस के दौरान मनमोहक झांकियां भी देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम, जय हनुमान की नारा भी गूंज रही थी।
इससे पहले तड़के सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं का रुख बजरंग मंदिर की ओर रहा। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की एवं राम भक्त बजरंगबली के प्रति आस्था जताया। अपराहन को निकली विभिन्न आखड़ा जुलूस के दौरान भक्ति उल्लास का माहौल रहा। जुलूस के दौरान शाम के बाद छिटपुट बारिश के बावजूद लोगों का भक्ति आस्था बनी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।






Comments
Post a Comment