रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट

 

 *रामनवमी में भक्ति उल्लास का माहौल, आखड़ा जुलूस को लेकर परिवहन विभाग भी हुआ सतर्क* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में रामनवमी के अवसर पर भक्ति उल्लास का माहौल है। 

बाजार स्थित हनुमान मंदिर, बजरंगबली मंदिर में भक्त श्रद्धालु बजरंगबली की पूजा अर्चना में सक्रिय दिखे। शुक्रवार को भी तड़के सुबह से भक्त श्रद्धालुओं का रुख बजरंगबली मंदिर की ओर रहेगी। रामनवमी में विभिन्न आखड़ा जुलूस भी निकलेगी।

इधर रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। जानकारी के मुताबिक रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा (जुलूस) के मद्येनजर जिला परिवहन विभाग यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के उद्देश्य से कई रूट पर सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों के लिए नो एंट्री आदेश जारी किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 27 मार्च एवं 28 मार्च दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों की परिचालन बंद रहेगी। मुख्य सड़क में सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड में भाजपा कार्यालय के पास तथा खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास नो एंट्री रहेगी। इसके अलावे कई स्थानों पर नो एंट्री का जिक्र किया गया है।

Comments