सम्मान समारोह


सरायकेला: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में नगर निकाय के नवनिर्वाचित प्रत्याशियों का हुआ अभिनंदन, मिला सम्मान

 *दीपक कुमार दारोघा

सरायकेला: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सरायकेला खरसावां द्वारा सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में नगर निकाय के नव निर्वाचित प्रत्याशियों का हुआ अभिनंदन।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सरस्वती वंदना व नृत्य प्रस्तुति कर बालिकाओं ने माहौल को उल्लास में भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौधरी ने व्यापारियों का आभार जताया। चाईबासा से आए जिला परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि व्यापारी समाज के लिए कमाता है। फेडरेशन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनाका ने कहा कि व्यापारी पिछड़े हैं तो केवल राजनीति में है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया कि जीतने वाले दोनों व्यापारी समुदाय के हैं। यह उद्यमी समाज के लिए गर्व की बात है कि जनता ने चुनकर लाया। उन्होंने उम्मीद जताया कि दायित्व निभाने में अग्रतर होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की भी प्रशंसा की। 

कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि सम्मानित जनप्रतिनिधि‌ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,वार्ड पार्षद हो या व्यापारी सभी सरकार,समाज का सहयोग करते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रत्याशियों का अभिनंदन किया।

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कहा सरायकेला नगर ने चुना है कामवाला अध्यक्ष। कार्यक्रम में अतिथियों में अनिल अग्रवाल,अरुण सकसेरिया भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि,चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश को मिला सम्मान। इसके अलावे सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को भी सम्मान मिला। सम्मान पाने वाले वार्ड पार्षदों में उत्तम महांती, विक्रम सिंह मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियु, गौतम नायक, बबीता कामिला,सविता पटनायक,शांति गोडसरा,अंजली राय शामिल थे।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय सचिव आकाश अग्रवाल, नितेश चौधरी मंच संचालन में सक्रिय दिखे। सरायकेला मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, अरुण चौधरी, दीपक, विष्णु के अलावे मारवाड़ी महिला मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रा अग्रवाल, रेखा सेकसरिया, पिंकी अग्रवाल, ऋतु चौधरी, रीना बुधिया,सुधा अग्रवाल सहित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी, सदस्यों का सक्रियता रही।

Comments