सरायकेला:जिला स्तरीय पीएमश्री सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, डीसी ने उत्कृष्ट प्रतिभागीयों को किया पुरस्कृत
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ।
आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागी उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के कर कमलों से पुरस्कृत हुए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा भी उपस्थित थे।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड एवं इन आउट गतिविधि का आयोजन हुआ। कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम,शतरंज प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कई नृत्य भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना के कई पदाधिकारीयों की भी सक्रियता रही।


Comments
Post a Comment