*सरायकेला:राजस्व निबंधन, भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्य प्रगति का डीसी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व निबंधन ,भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक राजस्व संग्रहण की प्रगति का समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संबंधित एवं समयबद्ध कार्य योजना के क्रियान्वयन का निर्देश दिए।
उन्होंने आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा बिचौलियों की भूमिका पर पूर्णत: रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता चांडिल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सरायकेला, जिला खनन पदाधिकारी, सब रजिस्टार, अंचलाधिकारी, संबंधित विभाग के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment