झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन

 

 *राजधानी में आयोजित समारोह में मानगो के मेयर सुधा एवं सरायकेला नगर अध्यक्ष मनोज हुए सम्मानित*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में रांची मारवाड़ी भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मानगो के नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता,सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को मिला सम्मान।

झारखंड नगर निकाय चुनाव में जीते हुए मेयर, अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पार्षद के इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे। अतिथियों में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रांची के पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय के अलावे यूपीएससी के सफल अभ्यार्थी ईशा जैन की भी उपस्थिति रही। समाज के कई नगर निकाय के उपाध्यक्ष एवं पार्षद भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सम्मान को जीवन का अविस्मरणीय पल बताया और समाज का शुक्रिया अदा की।

कार्यक्रम में उक्त मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव विनोद जैन के अलावे मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, संयोजक सुभाष पटवारी आदि सदस्यों की सक्रियता रही।

Comments