दोल पूर्णिमा

 

*पूर्णिया में जिला मुख्यालय सरायकेला में निकली दोल यात्रा,गांव में गूंजी हरि नाम संकीर्तन*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: फाल्गुन पूर्णिमा (दोल पूर्णिमा) में जिला मुख्यालय सरायकेला में भगवान राधा कृष्ण की निकली दोल यात्रा और लोगों ने राधा कृष्ण को अवीर गुलाल अर्पित कर भक्ति आस्था प्रदर्शित किया।

होली के अवसर पर आयोजित इस दोल उत्सव में राधा कृष्ण की प्रतिमा पालकी में लिए भक्त श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा की। गोपाबंधु चौक के निकट राधा कृष्ण मंदिर से ज्योति लाल साहू के नेतृत्व में भगवान की दोल यात्रा निकली। 

नगर परिक्रमा के दौरान सरायकेला के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी भी पहुंचे एवं सहयोगियों के साथ पालकी कंधे में लेकर भगवान राधा कृष्ण के प्रति अपार भक्ति आस्था जताया।

जगह-जगह चौक चौराहा पर लोगों ने पालकी में भगवान राधा कृष्ण की दर्शन की। पूजा अर्चना की एवं अवीर गुलाल भी खेला। इधर गांव-गांव में हरि नाम संकीर्तन की गूंज रही। पांड्रा गांव में भी हरि नाम संकीर्तन शुरू हुई।

Comments