जिला में धान अधिप्राप्ति कार्य प्रगति

 

 *सरायकेला: डीसी ने की धान अधिप्राप्ति कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिला स्तर पर धान अधिप्राप्ति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन लैम्पस में धान अधिप्राप्ति की प्रगति धीमी है, उन पर विशेष फोकस करते हुए चिन्हित समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन करने हेतु उन्होंने दिशा निर्देश दिए।

बैठक में इससे पहले जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1762 किसानों से कुल 1,02,171 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। जिसमें 1473 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है। उपायुक्त ने किसानों के लंबित भुगतान सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments