*जिला मुख्यालय सरायकेला में दिन को रही चुनावी सरगर्मी, रात को हुई बारिश*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में दिन को नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी रहा जबकि शाम को शुरू हुई बारिश से जनजीवन परेशान रहा।
बारिश के कारण मार्केट में अचानक चहल-पहल रुक गई। शुरू में बारिश के साथ ओला भी गिरी। धीरे-धीरे गरज के साथ बारिश का रफ्तार भी बढ़ता गया। बारिश के कारण बिजली भी आंख मिचोली खेलता रहा। बारिश एवं अंधेरा में लोग रात को परेशान रहे।
इससे पहले दिन को मौसम सुहाना रहा पर नगर निकाय उपमहापौर, उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव को लेकर जिला में राजनीतिक सरगर्मी रहा। समाहरणालय में आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर, वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी हुई। शाम ढलते ही मौसम का मिजाज बिगड़ा और बारिश शुरू हो गयी।

Comments
Post a Comment