बारिश के बावजूद हरि भक्ति में रमे लोग

 

 *मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ सरायकेला सहित आसपास गांव में हुई छिटपुट बारिश के बावजूद हरि भक्ति में रमे रहे लोग* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज के साथ छिटपुट बारिश हुई। यहां तक कि आसपास गांव में भी बारिश हुई।

जानकारी के मुताबिक गांव घोड़ालांग में ग्रामीण भागवत कथा सुनने में मशगूल रहे।

 कथा वाचक वृजवासी महाराज बलराम जी ने कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति श्रद्धा से सरोवर रहा। उक्त घोड़लांग गांव श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के भद्रनाथ महतो,गुरू प्रसाद महतो, घासीराम महतो, सनत दास, नकुल महतो, हेमसागर सहित ग्रामवासी की सक्रियता रही। पिछले 10 मार्च से शुरू हुई भागवत कथा 17 मार्च तक होगी। छिटपुट बारिश के बावजूद भागवत कथा जारी है।

 इधर टियुनिया गांव में 7 मार्च से शुरू हुई हरी नाम संकीर्तन उत्कर्ष पर है। हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ के व्यवस्थापक मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी भी कार्यक्रम में सक्रिय है। शाम को छिटपुट बारिश के बावजूद भक्त श्रद्धालु हरि नाम संकीर्तन में जुटे रहे।

 हरि नाम संकीर्तन समिति के धीरेंद्र नाथ महतो, दिनेश महतो, आदित्य महतो, श्रीनिवास महतो, कैलाश महतो,नवीन लोहार,बबलु लोहार,निरंजन महतो आदि ग्रामवासी की सक्रियता है।

Comments