शांति समिति की बैठक


 *ईद,सरहुल,रामनवमी को लेकर सरायकेला थाना में जुटे लोग, हुई शांति समिति की बैठक* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल रामनवमी के अवसर पर शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सरायकेला थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित।


बैठक में थाना क्षेत्र के सभी संप्रदाय के सदस्यों एवं अन्य सभी गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक पदाधिकारी ने भाग लिया। 

बैठक के दौरान मुस्लिम संप्रदाय के सदस्यों ने बताया कि 21 मार्च को ईद होने की संभावना है। मस्जिद में नवाज अदा करने का समय सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

बैठक में आगामी सरहुल,रामनवमी को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने बताया कि 27 को रामनवमी होगी। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले आखड़ा जुलूस के संबंध में आखड़ा समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखी।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि ईद, सरहुल,रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्ती सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर दो दिन आखड़ा जुलूस निकलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में संबंधित आखड़ा समिति के वालंटियर एक्टिव मोड में रहेंगे। नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि राजबांध ईदगाह मैदान का साफ सफाई कार्य गुरुवार को होगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बजरंग मंदिर परिसरों की साफ सफाई कार्य 25 मार्च को होगी। मौके में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह ने पर्व शांति, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही और उपस्थित लोगों को पर्व से पहले शुभकामनाएं दी।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों, अन्य सभी गणमान्य व्यक्ति,प्रशासनिक पदाधिकारी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिए।

बैठक में अधिवक्ता निर्मल आचार्य,सुमित चौधरी, प्रेम अग्रवाल, शंभू नाथ अग्रवाल, बापी मुखर्जी, भोला महांती,खलील अहमद, सरायकेला अंजुमन इस्लामिया कमिटी के जहांगीर आलम, मुस्ताक अहमद के अलावे विभिन्न पंचायत के मुखिया, आखड़ा समिति के सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे।

Comments