*भाजपा के 11 मंडल अध्यक्षों के नाम की हुई घोषणा,सरायकेला पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बने माइकेल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक सरायकेला पश्चिम के मंडल अध्यक्ष बने नरेश महतो उर्फ माइकेल। भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने नरेश महतो उर्फ माइकेल को सरायकेला पश्चिम का मंडल अध्यक्ष बनाया। उन्होंने इनका नाम घोषणा की है। इसके अलावे इनके द्वारा गम्हरिया मध्य के लिए मंगल महतो एवं कुचाई के लिए दास सोय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कुकड़ू मंडल अध्यक्ष के लिए सुमन मुखर्जी के नाम की घोषणा हुई। ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष बने शिशिर प्रमाणिक जबकि ईचागढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बने कामदेव नायक।
चांडिल पूर्वी कपाली मंडल अध्यक्ष बने राहुल मंडल। नीमड़ीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष बने विपुल सिंह सरदार। राजनगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बने मनसा लोहार। जबकि राजनगर मध्य मंडल अध्यक्ष बने सुकदेव गौड। आदित्यपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किसान प्रधान बने। भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान द्वारा की गई घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
यहां तक कि जिला मुख्यालय में सरायकेला पश्चिमी मंडल अध्यक्ष माइकेल को बनाए जाने से कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया। मंगल सिंह कंडाईबुरु ने खुशी जाहिर की एवं माइकेल को बधाई दी।


Comments
Post a Comment