गर्मी को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

 

 *सरायकेला: डीसी नितिश कुमार सिंह ने किया शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा, पेयजल सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। स्वच्छता से संबंधित आवश्यक सामग्री बच्चों की पहुंच तक उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रोस्टारवार किया जाए। यह भी निर्देश दिए कि छूटे हुए बच्चों का आधार नामांकन एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया में शीघ्रता लाई जाए। उन्होंने सभी बीआरपी को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में डिजिटल संचार प्रणाली की व्यवस्था है इसका नियमित अवलोकन करें तथा सुनिश्चित करें कि कक्षा का संचालन निश्चित रूप से हो रहा है। साथ ही उन्होंने सभी बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी को अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालय का नियमित भ्रमण करने, शैक्षणिक गतिविधि का समीक्षा करने सहित कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कुछ विद्यालय कक्षा की जर्जर स्थिति की बात भी उठी जिस पर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधा की उपलब्धता तथा विद्यार्थी तक योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शिक्षा व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ किया जाए।

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सीआरपी, बीआरपी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments