सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

 

 *सरायकेला:डीसी नितिश कुमार सिंह ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत की भी उपस्थित रही।

बैठक के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। तथा निर्माणाधीन एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल द्वारा नियमित भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जेएआरडीसीएल द्वारा संचालित सरायकेला चौका सड़क मरम्मती कार्य की समीक्षा हुई जिसमें उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पहले जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन, आदित्यपुर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, एसडीओ सरायकेला, एसडीओ चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, मोटरयान निरीक्षक, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य समिति सदस्य की उपस्थिति रही।

Comments