*सरायकेला: नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष मनोज का निकला आशीर्वाद यात्रा, आम और खास से लिया आशीर्वाद, शपथ ग्रहण 17 को*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी जीत के बाद पिछले दोनों जहां लोगों का आभार जताया वहीं रविवार को आशीर्वाद यात्रा निकाला।
आशीर्वाद यात्रा जेल रोड बजरंग चौक स्थित उनके आवास से निकला। आशीर्वाद यात्रा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, अमृत महतो, पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, उमेश भोल, शौरव साहू, पार्टी के नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित कार्यकर्ता, आम जनता शामिल थे।
आशीर्वाद यात्रा के दौरान नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी चौक चौराहा पर लोगों से मिले एवं सरायकेला के विकास के लिए उनसे आशीर्वाद ली।
जानकारी के मुताबिक नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी इससे पहले सहयोगियों के साथ झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी और विधायक दशरथ गागराई से मिले एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण 17 मार्च को होने वाली है।



Comments
Post a Comment