गृह रक्षकों के बहाली हेतु परीक्षा 17 को

 

*गृह रक्षकों के नव नामांकन हेतु होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, डीसी एवं एसपी ने किया तैयारी का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी के विज्ञापन सं०- 1/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन हेतु 17 मार्च से आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा,लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट।

जिला मुख्यालय सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम (एसएफसी) में आयोजित होने वाली उक्त परीक्षा को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं एसपी मुकेश लुणायत स्टेडियम पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने मैदान में की जा रही तैयारी की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए कि परीक्षा स्थल की साफ सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुदृढ़ कर ली जाए।

 इस अवसर पर सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, निरीक्षक गृह रक्षा वहिनी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments