नगर निकाय चुनाव


*सरायकेला:नगर पालिका आम निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा टाउन हॉल सरायकेला में माइक्रो आब्जर्वर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो आब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया से संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयोग द्वारा निर्गत दिशा निर्देश प्रक्रियाओं तथा उनके कर्तव्य-दायित्व की जानकारी दी गई।

यह भी बताया गया कि माइक्रो आब्जर्वर को मतदान दिवस के दौरान अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान प्रारंभ से लेकर मतदान समाप्ति तक की गतिविधियों का अवलोकन करना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मतदान संचालन से संबंधित सभी कानूनों, नियमों एवं आयोगीय निर्देश का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है। प्रशिक्षण सत्र में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण देने में मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार सिंह, प्रभा शंकर तिवारी सक्रिय दिखे।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के आलोक कुमार, मनोज सिंह, प्रदीप प्रमाणिक, अशोक कुमार, मुकेश सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की भी उपस्थिति रही।

Comments