*सरायकेला:नगर निगम आदित्यपुर मेयर पद में जीते संजय, जबकि कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद में परवेज*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: झारखंड नगर निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सक्रिय रहा।
यहां तक कि सरायकेला काशी साहू कॉलेज में भी मतगणना पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा मेंहुई। देर रात तक आई रिजल्ट के मुताबिक आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार संजय सरदार जीते। इन्हें 24615 वोट प्राप्त हुआ। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुगलू सोरेन को 16820 वोट प्राप्त हुआ।
इधर कपाली नगर परिषद का भी मतगणना संपन्न हुआ।
कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार परवेज आलम को अधिकतम 6266 वोट प्राप्त हुआ। वह चुनाव जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरवर आलम को 4349 वोट प्राप्त हुआ।
संबंधित निर्वाचित पदाधिकारी ने विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपा।


Comments
Post a Comment