*सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर मतदान पूर्व तैयारी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदान पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों के माध्यम से संचालित की जा रही गतिविधियों तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक में उन्होंने नगर क्षेत्र अंतर्गत क्रिटिकल बूथ की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा एवं प्रबंधन संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। साथ ही मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन कोषांग को आवश्यकता का यथार्थ आकलन करते हुए मतदान एवं निर्वाचन सामग्री के परिवहन हेतु समय पर पर्याप्त वाहनों का उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में आदर्श आचार संहिता के अक्षरश: अनुपालन करने पर विशेष बल दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यार्थियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें प्रचार प्रसार से संबंधित नियमों एवं आचार संहिता से संबंधित प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी प्रदान की जाए। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment