अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग हुआ सक्रिय


*उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चली छापामारी अभियान,5.4 लीटर व्हिस्की के साथ युवक गिरफ्तार*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक उत्पाद(आबकारी) टीम ने शनिवार को एक युवक को 5.4 लीटर व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम गम्हरिया रेलवे स्टेशन पहुंची। गुप्त सूचना पर आरपीएफ के सहयोग से टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार संदिग्ध पैसेंजर की तलाशी ली। टीम ने तलाशी लेने के क्रम में पैसेंजर के नीले रंग के बैग से 30 पाउच टेट्रा पैक(180 एमएल) ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की बरामद की। जिस पर फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल अंकित था। गिरफ्तार युवक का नाम सुमित कुमार,पता-जुगसलाई पूर्वी सिंहभूम बताया जाता है। नगर निकाय चुनाव के समय अवैध शराब के निर्माण और परिवहन के खिलाफ यह बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है।

Comments