*होली को लेकर सरायकेला थाना में जुटे लोग,हुई शांति समिति की बैठक, पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर दिया बल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: आगामी होली पर्व के अवसर पर शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सरायकेला थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में थाना क्षेत्र के सभी संप्रदाय के सदस्यों, अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रशासनिक पदाधिकारिगणों ने भाग लिया। बैठक में आगामी होने वाली होली रंगोत्सव, दोलयात्रा, ईद उल फितर पर्व को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आगामी 2 मार्च से शुरू होने वाली दोल उत्सव, होलिका दहन एवं रंगोत्सव को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने उपस्थित संबंधित पदाधिकारी से आग्रह किया कि होली रंगोत्सव में 3 मार्च एवं 4 मार्च को सरायकेला नगर क्षेत्र में सुबह, दोपहर एवं शाम को पानी उपलब्ध कराया जाए। पर्व के दौरान खासकर रात को बिजली गुल ना हो इसके लिए सदस्यों ने संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। विधि व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान पेट्रोलिंग गस्ती जारी रहेगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह ने पर्व के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान ना दे। उन्होंने उपस्थित सभी को पहले ही होली की शुभकामनाएं दी। नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि होली में नशा से दूर रहें। सौहार्दपूर्ण माहौल में दोल यात्रा, होली मनाएं।
बैठक में शांति समिति के सदस्य, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारीगण होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर बल दिया। साथ ही सदस्यों ने विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिए।
बैठक में डॉ चंदन कुमार, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के संबंधित पदाधिकारी, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जलेश कवि, मुडकुम के पूर्व मुखिया गणेश गागराई, अधिवक्ता निर्मल आचार्य, संजय चौधरी, शंभूनाथ अग्रवाल, पिंकी मोदक, खलिल अहमद आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment