झारखंड सीएम हेमंत और कल्पना की वेडिंग एनिवर्सरी


*जिला मुख्यालय सरायकेला में जेएमएम ने मनाया हेमंत-कल्पना की एनिवर्सरी, जिला अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं*

*दीपक कुमार दारोघा*

 सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गैरेज चौक में झामुमो नगर कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की शादी का सालगिरह उत्साह के साथ मनाया गया।

हेमंत-कल्पना का शानदार चित्र बनाकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बैनर के नीचे केक काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल रहा। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

मौके में पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की प्रगति पथ पर जिस तरह काम कर रहे, वह आगे बढ़ते रहे, हम जिलावासी के तरफ से शुभकामनाएं हैं।

Comments