सरायकेला संतोषी मंदिर का वार्षिकोत्सव


सरायकेला: संतोषी मंदिर का वार्षिकोत्सव में उमड़ी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला गैरेज चौक के निकट स्थित संतोषी माता मंदिर का 33वां वार्षिकोत्सव में भक्त श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़।

शुक्रवार को आयोजित इस उत्सव में लोग मंदिर पहुंचे,पूजा अर्चना की एवं माता के प्रति आस्था जताया। शाम को हुई संध्या आरती में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 1990 में माता संतोषी की उपासना का उत्कर्ष रहा। भक्त श्रद्धालु 16 शुक्रवार का व्रत पालन करते थे। लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए श्रीमती सुरजी देवी एवं द्वारिका प्रसाद चौधरी द्वारा यहां 1995 में संतोषी माता मंदिर का स्थापना की गयी। 

भव्य मंदिर बनने के बाद माता के प्रति आस्था रखने वाले भक्त श्रद्धालु मंदिर आते रहे हैं। माता के प्रति लोगों की भक्ति आस्था बढ़ी है।

स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद चौधरी के पुत्र प्रदीप चौधरी ने बताया कि माता संतोषी की मूर्ति मकराना(राजस्थान)से लाया गया। एवं स्थापित की गयी है।

 उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव में शाम को संध्या आरती के बाद भक्त श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Comments