नगर निकाय चुनाव

 

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में नए मतदाताओं को जागरूक करने में पीछे नहीं है उम्मीदवार, सविता ने भी नए वोटरों को जागरूक करने का किया प्रयास

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के नए मतदाताओं को भी जागरूक करने में वार्ड पार्षद के उम्मीदवार पीछे नहीं है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार सविता पटनायक ने अपने समर्थकों के साथ टोला मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। यहां तक कि पटनायक टोला में वह नए मतदाता से भी मिले एवं 23 फरवरी को मतदान के दिन मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बेबी वाकर छाप में वोट की अपील की। बताते चलें कि इससे पहले भी सविता पटनायक वार्ड पार्षद रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में वह नए मतदाताओं को भी जागरूक करने का प्रयास में है।

Comments