*नगर निकाय चुनाव में नामांकन के बाद हुई स्कूटनी, कई दावेदार दिखे परेशान*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारी के लिए नामांकन के बाद 5 फरवरी को हुई स्कूटनी के दौरान कई दावेदार परेशान दिखे।
यहां तक कि समाहरणालय में आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए भी निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्रों की स्कूटनी हुई।
सूत्रों के मुताबिक मेयर (महापौर)पद के लिए मंगलवार को 5 तथा बुधवार को 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके अभ्यार्थी, समर्थक स्कूटनी के दौरान थे। इसमें कई संवीक्षा के दौरान छूटने के भय से परेशान दिखे।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को 3 तथा गुरुवार को 4 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 3 फरवरी को 8 तथा 4 फरवरी को 3 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष इन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र का भी संवीक्षा (स्कूटनी) हुई।
संवीक्षा के उपरांत आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए 12 अभ्यार्थी रहे। जबकि कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 11 तथा सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 अभ्यार्थी रहे।

Comments
Post a Comment