*आदित्यपुर मेयर पद के लिए 9, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 11 एवं सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के उपरांत नगर निगम आदित्यपुर मेयर पद के लिए अब मैदान में 9 उम्मीदवार होंगे।
इसमें वारी सोरेन, वास्को बेसरा, बीनोती हांसदा,भुगलु सोरेन, रविंद्र बास्के, रमेश बाल मुचू, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी, संजय सरदार शामिल है। शनिवार को चुनाव चिन्ह मिला। संबंधित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में चुनाव चिन्ह के लिए उम्मीदवार पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक कपाली नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे। इसमें अफसर इमाम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद गुलजार अंसारी, गुलाम गौस, तसलीमा खातून, एस एम ताजदार आलम, परवेज आलम, संतोष कुमार महतो, मोहम्मद सरफराज आलम, सरवर आलम, शोभा रानी महतो शामिल हैं।
सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 अभ्यार्थी चुनावी मैदान में होंगे। बताते चलें कि शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी को चुनाव चिन्ह *बैटरी टॉर्च* मिला है। सनंद कुमार आचार्य को चुनाव चिन्ह *बेंच* मिला है। सुमित कुमार चौधरी को चुनाव चिन्ह *बक्सा* मिला है। जलेश कवि को चुनाव चिन्ह *एयर कंडीशनर* मिला है। प्रताप आदित्य सिंहदेव को चुनाव चिन्ह *छड़ी* मिला है। प्रदीप कुमार आचार्य को चुनाव चिन्ह *चूड़ियां* जबकि सनातन मुंडा को *बिस्कुट* मिला है।

Comments
Post a Comment