*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे सरायकेला, उम्मीदवार सुमित का बढ़ाया हौसला और चुनावी जंग में हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी कर दी शुरू*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार को समर्थन के बहाने भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसकी एक झलक सरायकेला में देखने को मिला। भाजपा समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी के समर्थन में सरायकेला पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का यहां भव्य स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, शैलेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान आदि वरीय नेताओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उक्त अतिथियों के कर कमलों से भाजपा नगर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उपस्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि इस बार नगर निकाय क्षेत्रों में जनता भगवा लहराने का काम करेंगे।
उन्होंने मीडिया से कहा कि 48 नगर निकाय क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। रहने वाले जानना चाहते हैं कि विगत 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने इन क्षेत्रों में क्या काम किया।
कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, राजकुमार सिंह, राजेश नंदा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, सुदीप पटनायक, बद्रीनारायण सहित आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment