*सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद एवं आदित्यपुर महापौर पद के लिए बढ़े दावेदार और बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुमित चौधरी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे एवं निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र (नाम निर्देशन पत्र) दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद श्री सुमित चौधरी ने कहा कि झारखंड पटल पर सरायकेला का मान सम्मान बढ़ाने का काम होगा। सरायकेला नगर पंचायत को बेहतर नगर पंचायत के रूप में विकसित करने का प्रयास होगा।
भाजपा का समर्थन एवं पार्टी के वरीय पदाधिकारी के स्वागत के बाद सुमित कुमार चौधरी उत्साहित नजर आए। पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता ने इनका हौसला बढ़ाया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी पहुंचे थे।
इधर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए प्रभाषिनी कालुंडिया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे एवं निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनके समर्थक एवं भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। भाजपा के शैलेंद्र सिंह, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व सीएम मधु कोड़ा का भी उपस्थिति रही।
बताते चलें कि सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जलेश कवि भी समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे एवं निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले जलेश कवि सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होनें 2026 का चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
श्री सनंद कुमार आचार्य उर्फ टुलू भी समर्थकों के साथ सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत इन्होंने पुराना अस्पताल के निकट खाली मैदान पर जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में सनंद आचार्य ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को मतदान होगी। नगर पंचायत सरायकेला के चुनाव में हर नागरिक मताधिकार का उपयोग करें। जनता के चाहत से यदि अध्यक्ष पद मिला तो किसी को ऑफिस आना नहीं पड़ेगा। सिर्फ एक कॉल काफी होगा।
श्री सनंद कुमार आचार्य द्वारा जनसभा में हुंकार के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी ओर बढ़ने लगी है।








Comments
Post a Comment