नगर निकाय चुनाव में ओर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी


*सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने शुरू की प्रचार अभियान, बक्सा छाप में मांगी वोट*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव के दौरान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में शुरू हुई प्रचार से राजनीतिक सरगर्मी ओर बढ़ी।

जानकारी के मुताबिक सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान शुरू की।

प्रचार अभियान पटनायक टोला से शुरू हुई। धीरे-धीरे प्रचार अभियान में कार्यकर्ता जुटते गए और प्रचार अभियान बढ़ता गया। प्रचार अभियान में भोंपू भी बज रहा था। अभियान के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी खुद टोला मोहल्ला के लोगों से मिले एवं बक्सा छाप में वोट मांगा।

 प्रचार अभियान के दौरान नागरिकों को कार्यकर्ताओं द्वारा सुमित के समर्थन में बक्सा छाप में वोट देने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया और पैंफलेट भी वितरण किया गया। 

 प्रचार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, राजकुमार सिंह, राजेश नंदा,सोहन सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, राजा ज्योतिषी, रीता पटनायक, सूर्या देवी, दया पटनायक, दुखूराम साहू, चिरंजीव महापात्र, परशुराम कवि, सुदीप पटनायक, रितेश पडिहारी, अभिजीत दीत आदि शामिल थे।

Comments