*सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद एवं आदित्यपुर महापौर पद के लिए कई दावेदार*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार चौधरी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे एवं निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र (नाम निर्देशन पत्र) दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें समर्थन दिया है। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो भी मौजूद थे। श्री मनोज चौधरी ने समर्थन के लिए संगठन के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इधर आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए शकुंतला महाली भी समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र (नाम निर्देशन पत्र) दाखिल करने पहुंची।
इससे पहले शकुंतला महाली जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार आदित्यपुर नगर निगम की चुनाव में इन्हें झामुमो का समर्थन भी मिल रहा है। झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो,झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली भी इनके कार्यक्रम में थे।
यहां तक कि आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए भोगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए वास्को बेसरा ने भी निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
इधर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव भी समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे एवं निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जलेश कवि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं।
इधर भाजपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। सस्पेंस खत्म करते हुए सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुमित चौधरी का समर्थन हो रहा है।
सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने सुमित का स्वागत किया। बाद में सुमित चौधरी ने स्पष्ट किया कि वह 4 फरवरी को सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
यह भी जानकारी मिला है कि सनंद कुमार आचार्य उर्फ टुलू भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। वह 4 फरवरी को नगर पंचायत सरायकेला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक गैर दलीय चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी ओर बढ़ने वाली है।





Comments
Post a Comment