*सरायकेला: महाशिवरात्रि में शिवालयों में उमड़ी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़, हुई शिव पार्वती का विवाह रश्म, रहा भक्ति उल्लास का माहौल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला खरकाई नदी तट पर स्थित कुदरसाई शिव मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
तड़के सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं का रुख मंदिर की ओर रहा। शिव मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की एवं जलार्पण किया। माजणाघाट शिव मंदिर में भी भक्त श्रद्धालु पहुंचे। जलार्पण किया एवं भगवान शिव के प्रति आस्था जताया। बाजार स्थित शिव मंदिर के अलावा खरकाई नदी तट पर स्थित भैरव पीठ स्थली, बाजार स्थित भैरव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में लोगों ने भगवान शिव के प्रति आस्था जताया।
शाम को बाजार स्थित भैरव मंदिर से शिव की बारात निकली। भक्त श्रद्धालु इसमें शामिल थे।
चंद्रशेखर मंदिर में शिव पार्वती की विवाह रश्म हुई। इस दौरान भक्ति उल्लास का माहौल रहा।



Comments
Post a Comment