*भाजपा के गढ़ में झामुमो ने की सेंधमारी, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज जीते, कार्यकर्ता समर्थकों में खुशी की लहर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी के गढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की सेंधमारी और पार्टी समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज चौधरी जीते। कार्यकर्ता, समर्थकों में खुशी की लहर।
काशी साहू कॉलेज में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी ने अधिकतम 1943 वोट प्राप्त की।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रताप आदित्य सिंहदेव को 1494 वोट प्राप्त हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में सनंद कुमार आचार्य को 1171 वोट जबकि जलेश कवि को 1118 वोट प्राप्त हुआ। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी को 1146 वोट प्राप्त हुआ। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा झलकने लगी।
इधर जीत के खुशी में झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज चौधरी लोगों से मिले एवं आभार जताया।


Comments
Post a Comment