पूर्व सीएम चंपाई के पोते वीर सोरेन की असामयिक निधन

 

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर सोरेन के निधन पर जताया गहरी शोक संवेदना, जिलिंगगोड़ा में किया श्रद्धांजलि अर्पित*

*दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

दिवंगत वीर सोरेन श्री बाबूलाल सोरेन के जेष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

 उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, श्री बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढ़ाढस बधाया।

 दिवंगत वीर सोरेन की पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार जिलिंगोड़ा में हुआ। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा आदि गणमान्य की भी उपस्थित रही।

Comments