नगर निकाय चुनाव


*सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन अंतर्गत अभ्यार्थी ,अभिकर्ताओं के लिए हुई कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिला मतगणना प्रक्रिया की टिप्स*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम,कपाली नगर परिषद, सरायकेला नगर पंचायत के अभ्यार्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मतगणना अभिकर्ताओं के लिए एन.आर स्कूल सरायकेला में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को 27 फरवरी को होनेवाली मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की मिला टिप्स।

जानकारी के मुताबिक पेपर सील के सही उपयोग एवं सीलिंग प्रक्रिया, मतपत्र लेखा (प्रपत्र 17) तथा पेपर सील लेखा(प्रपत्र 18) के विधिवत संधारण से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किन परिस्थितियों में मतपत्र वैध माने जाएंगे। तथा किन परिस्थितियों में उन्हें अवैध घोषित किया जाएगा। 

प्रशिक्षण सत्र में मतगणना केंद्र के लेआउट टेबल व्यवस्था, अभ्यार्थियों एवं अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तथा मतगणना केंद्र में प्रवेश संबंधी दिशा निर्देशों की भी जानकारी दी गई। मतगणना दिवस पर लागू आदर्श आचार संहिता एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अभ्यार्थियों एवं अभिकर्ताओं के जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। सूत्रों ने बताया कि सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अभ्यार्थियों एवं अभिकर्ताओं से अपील की गयी कि निर्धारित समय पर आवश्यक पहचान पत्र के साथ मतगणना केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Comments