*सरायकेला: मतदान के बाद मतदाताओं ने ली राहत की सांस,जबकि जीत हार का आकलन में फंसे उम्मीदवार, फैसला 27 को*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन में मतदान के बाद सरायकेला खरसावां जिला के शहरी इलाके में जहां मतदाताओं ने राहत की सांस ली, वहीं उम्मीदवार जीत हार का आकलन में फंसे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय सरायकेला काशी साहू कॉलेज में बनी वज्रगृह में पुलिस फोर्स की कड़ी सुरक्षा में मतपेटियां (बैलेट बॉक्स) रखी हुई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत के दिशा निर्देश में पुलिस प्रशासन सक्रिय है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप 27 फरवरी को मतगणना होगी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र,कपाली नगर परिषद क्षेत्र के अलावे सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के उम्मीदवार भी जीत हार के आकलन में फंसे हुए हैं।

Comments
Post a Comment