*सरायकेला: मतदान के बाद उम्मीदवारों का भाग्य बैलट बॉक्स में हुआ बंद,फैसला 27 को*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलिय नगर निकाय चुनाव (नगर पालिका आम निर्वाचन) में मतदान के बाद उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। यहां तक कि सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्र के उम्मीदवार भी अब फैसले के इंतजार में हैं।
मतदाताओं ने भी वोट पर्व का भरपूर आनंद उठाया और मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। यहां तक कि सिंहभूम (कोल्हान)आयुक्त रवि रंजन कुमार भी सरायकेला पहुंचे। कई मतदान केंद्र का निरीक्षण की। साथ ही मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी हेतु स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण की।
जानकारी के मुताबिक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह,एसपी मुकेश लुणायत ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई बूथों का निरीक्षण किया। कपाली नगर परिषद अंतर्गत बूथों में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। मतदान कर्मियों की सक्रियता से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
सूत्रों के मुताबिक शाम 5 बजे तक सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिशत मतदान 74.86 प्रतिशत रही। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 57.30 प्रतिशत जबकि कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 57.38 प्रतिशत मतदान हुई। मतदान के बाद उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक मतगणना आगामी 27 फरवरी को होगी।

Comments
Post a Comment